लडभड़ोल : लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में आस्कमिक मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को लडभड़ोल क्षेत्र के एक और होनहार शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान ही अपनी जान गवां दी। यह घटना सोमवार दोपहर की है। लगभग 3 महीने पहले ही भ्रां गांव के ही वीरेंदर चौहान का आकस्मिक निधन हो गया था। वहीं 3 महीने के अंदर ही भ्रां गांव ने अपना एक और बेटा खो दिया है।
महज 47 वर्ष के थे
सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ऊटपुर पंचायत के भ्रां निवासी नरेश चौहान की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह खुड्डी पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला धोन में बतौर जेबीटी सेवारत थे। वह लगभग 47 वर्ष के थे।
ड्यूटी के दौरान हुई तकलीफ
सोमवार सुबह वह रोज की तरफ ड्यूटी पहुंचे थे। तभी सुबह 11 बजे उन्हें अचानक साँस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन टैक्सी के माध्यम से धोन स्कूल पहुंचे तथा उन्हें गाडी में लडभड़ोल अस्पताल में लाया। लडभड़ोल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर हालत को देखते हुए 108 एम्बुलेंस द्वारा बैजनाथ रेफर कर दिया। बैजनाथ में भी उपचार के बाद हालत खराब होने पर पालमपुर रेफर किया गया लेकिन पालमपुर अस्पताल में पहुंचते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार
मृतक नरेश चौहान अपने पीछे पत्नी व बेटा छोड़ गए है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया और चारों और चीख पुकार मच गयी। फ़िलहाल उनके पार्थिव शरीर को पालमपुर अस्पताल में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भ्रां में मंगलवार को किया जायेगा।
पंचायत प्रधान ने किया शोक व्यक्त
ग्राम पंचायत प्रधान संजय चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया की मृतक नरेश चौहान एक होनहार व हंसमुख व्यक्ति थे। कुछ ही महीने में भ्रां गांव ने अपने दो होनहार बेटों को खो दिया है। दोनों शिक्षक थे। आप यह विस्तार भरी खबर सिर्फ लडभड़ोल.कॉम पर पढ़ रहे थे।
22 October 2015
Breaking : लडभड़ोल क्षेत्र के खोया एक और शिक्षक, ड्यूटी के दौरान हुआ निधन
loading...
Post a Comment Using Facebook