22 October 2015

बिचौलिओं की राजनीति हमने खत्म की, इतिहास में कभी नहीं हुए इतने काम : प्रकाश राणा

लडभड़ोल : बुधवार को विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत लडभड़ोल के गवैला गांव का दौरा किया। दौरे के दौरान प्रकाश राणा ने विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना व हल किया। इस दौरे के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने जहां अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा वहीं विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा।

"बिचौलियों की राजनीति को खत्म किया"
प्रकाश राणा ने कहा की उन्होंने बिचौलियों की राजनीति को खत्म कर दिया है। जनता सीधा उनसे मिल सकती है और पिछले चार सालों से मिल भी रही है। पहले विधायकों से मिलने के लिए बिचौलियों की राजनीति चलती थी जो अब खत्म कर दी गयी है। उन्होने कहा की विरोधी जोगिंदरनगर का इतिहास देखे लें, कभी कोई भी विधायक या मंत्री नाबार्ड की 13 स्कीमें एक साथ नहीं लाया।

"इतिहास में कभी नहीं हुए इतने काम"
उन्होंने कहा की सिमस गवैला सड़क का टेंडर हो चुका हैं औ रकार्य शुरू होने वाला हैं। नवरात्रों के समय सिमस में जो एक ट्रैफिक जाम की एक समस्या बनती थी। अब वह समस्या नहीं आएगी। कथौण पँचायत में अटल आदर्श विद्यालय खुलेगा। सैनिकों के लिए कैंटीन शुरू कर दी गयी है। आईटीआई की कक्षाएं शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा की जोगिंदरनगर के इतिहास में विधायक के एक कार्यकाल में इतने काम भी नहीं हुए है।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन रमा देवी, प्रधान मीनाक्षी देवी, उप प्रधान रणजीत चौहान, वार्ड मेंबर शेर सिंह व अन्य वार्डों के सदस्य, उप प्रधान बलजीत चौहान, उप प्रधान भूरी सिंह, पूर्व प्रधान लालमन, कार्यकर्ता विजय चौहान, कार्यकर्ता मनी राम, कार्यकर्ता हरनाम सिंह, कार्यकर्ता अंजू देवी, कार्यकर्ता रोजी देवी, कार्यकर्ता शुभकरण, कार्यकर्ता अनिल कुमार, कार्यकर्ता विनोद कुमार, महिलामण्डल के प्रधान सभी सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









loading...
Post a Comment Using Facebook