22 October 2015

पिहड-बेहड़लु पंचायत के अमेहड़ गाँव के महिलामंडल ने की गांव की साफ-सफाई

लडभड़ोल : ग्राम पंचायत पिहड-बेहड़लु के अमेहड़ गाँव के महिला मंडल द्वारा गांव की साफ-सफाई की गयी । अभियान की अगुआई महिला मंडल प्रधान मधु देवी ने की। महिला मंडल की प्रधान मधु देवी ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान उन्होंने गांव के रास्तों, बावड़ी और अन्य सार्वजनिक स्थलों को साफ किया और झाड़ियों की कांट-छांट की।

इन महिलाओं ने गांव के सभी रास्तों व घरों के आस-पास कूड़ा न फैंकने और जलस्रोतों को साफ रखने का संकल्प लिया। मधु देवी ने लोगों को सफाई के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों के आसपास, बावड़ियों आदि की सफाई रखते हैं तो बीमारियां फैलने का खतरा कम होगा।

मधु देवी ने बताया कि अभियान के दौरान महिला मंडल की उपप्रधान डिंपल, सचिव चंचला देवी, कोषाध्यक्ष कुमा देवी और सदस्य छाया देवी, तारो देवी, बिना देवी, चंचला देवी, पवन , कौशल्या देवी, रीता देवी, सीमा देवी व अन्य महिलाओं ने सराहनीय योगदान दिया।





loading...
Post a Comment Using Facebook