22 October 2015

लडभड़ोल से दिल्ली वाया बैजनाथ रात्रि रूट को मिली HRTC की दो नई बसें

लडभड़ोल : लडभड़ोल वासियों को प्रदेश सरकार ने दो नई बसों की सौगात दी है| लडभड़ोल से दिल्ली वाया बैजनाथ रात्रि रूट पर HRTC की दो नई बसें दौड़ रही है|

रविवार रात को लडभड़ोल डॉट कॉम के एक रिपोर्टर ने इसी बस में लडभड़ोल से चंडीगढ़ का सफर किया| नई बस को देखकर जब रिपोर्टर ने कन्डक्टर से पूछा तो कन्डक्टर ने बताया की हाल ही में गोवा से बनकर आयी लगभग 300 नई बसें HRTC के बेड़े में शामिल हो रही है| इनमे से HRTC के बैजनाथ डिपो में 4 नई बसें आयी है जिसमे दो बसों को लडभड़ोल-दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया गया है| इससे यात्रियों को नई बसों में सफर करने का मौका मिलेगा। दूसरी और यात्रा के दौरान गाडि़या ब्रेक डाउन भी कम होगी और समय पर पहुंचाएंगी। आप यह खबर लडभड़ोल डॉट कॉम वेबसाइट पर पढ़ रहे है|

लडभड़ोल से दिल्ली रूट HRTC के लिए एक फायदे का सौदा है| दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए लडभड़ोल, बैजनाथ व पालमपुर से अंतिम बस होने के कारण इस रूट पर हमेशा भीड़ देखी जा सकती है| पहले लडभड़ोल के लिए 9 सीटें आरक्षित होती थी लेकिन अब इस रूट की टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण अधिकतर सीटें पहले ही बुक हो जाती है जिस कारण लडभड़ोल के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है|

यह बस लडभड़ोल से शाम को 7.50 बजे चलती है तथा बैजनाथ में कुछ देर खड़ी होने के बाद 8.50 बजे बैजनाथ से निकलती है| सुबह 4.30 बजे चंडीगढ़ होते हुए सुबह 10 बजे के आसपास दिल्ली पंहुंचती है| वापसी में रात 10 बजे दिल्ली से शुरू होकर सुबह करीब 9 बजे बैजनाथ पहुँचती है|

अगर आप इस में सफर करते है खासकर रविवार या शनिवार को तो अपनी सीट की बुकिंग करवाना न भूले ताकि आपको परेशान न होना पड़े| इस http://www.hrtchp.com/hrtctickets/ लिंक पर जाकर आप ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते है|





loading...
Post a Comment Using Facebook