22 October 2015

फिर सुर्ख़ियों में छाया हिम युवा जनकल्याण संगठन, विधवा महिला को दी 15 हजार रूपए की मदद

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र के युवाओं द्वारा संचालित हिम युवा जन कल्याण संगठन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इस संगठन के सदस्य आजकल की इस स्वार्थी दुनिया सच्चे सामाज सेवक बनकर उभरे है। यह संगठन मदद मांगने वालों की मदद करते है तो करता है इसके आलावा खुद आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह संगठन अब तक कई गरीब व असहाय लोगों की सहायता कर चुका है जिनकी हर उम्मीद लगभग टूट चुकी थी।

महिला के पति की हो चुकी है मौत
अब इस संगठन ने लडभड़ोल क्षेत्र के कदराण गांव में एक विधवा महिला की सहायता की है। महिला के पति हरनाम सिंह की 16 अप्रैल 2016 को दिल्ली में दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गयी थी। हरनाम सिंह अपने परिवार की आजीविका के एकमात्र स्त्रोत थे। उनकी मौत से परिवार को काफी आर्थिक दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। हरनाम सिंह की पत्नी के आलावा उनके दो बच्चे है।

15 हजार की मदद
महिला के बारे में जानकारी मिलते ही हिम युवा संगठन सामने आया है। संगठन द्वारा विधवा महिला वीणा देवी को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गयी है। संगठन के सदस्य सतीश चौहान व ओमकार सिंह ने यह सहायता राशि महिला को सौंपी। महिला ने इस सहायता के लिए सगठन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है।

सहायता करने से मिलती है ख़ुशी
लडभड़ोल.कॉम से बात करते हुए संगठन के अध्यक्ष सतबीर ठाकुर ने कहा की संस्था अपने लिए तो हर शख्स जी लेता है, कुछ दूसरों के लिए किया जाए उसका आनंद ही अलग है। जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी सहायता करने से जो ख़ुशी मिलती है उसे बयां नहीं किया जा सकता। हमारे संगठन का हर सदस्य अपने लक्ष्य की तरफ पूरी निष्ठा से कदम बढ़ा रहा है।

बढ़ते नशे पर जताई चिंता
सतबीर ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टे व चरस पर चिंता जताई है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है की वह नशे की चपेट में आकर अपनी जिंदगी न खराब करें। उन्होंने कहा की नशे की वजह से हिमाचल की अगली पीढ़ी खराब होने की कगार पर है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से कहा की अपने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में समय-समय पर जागरूक करते रहे। भविष्य में हिम युवा संगठन भी लडभड़ोल क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूक फैलाएगा।





loading...
Post a Comment Using Facebook