22 October 2015

एक चहेता जिसने कम उम्र में छोड दी दुनिया, रुला गया पुरा लड़भड़ोल क्षेत्र, देखें वीडियो

लडभड़ोल : मौत एक ऐसा कड़वा सच है जिसे चाह कर भी झुठलाया नहीं जा सकता। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक पल में हँसते-हँसते दुसरे ही पल मौत के आगोश में चले गए। आज हम आपको लड़भड़ोल क्षेत्र के एक व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है जिनके निधन से पुरा लड़भड़ोल क्षेत्र दुखी है।

शनिवार सुबह तोड़ा दम
बहरहाल, चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं लड़भड़ोल क्षेत्र का यह शख्स जिनकी जिंदगी ने उनका बीच राह में साथ छोड़ दिया। लड़भड़ोल क्षेत्र के ग्वाला गांव निवासी विनय कुमार उर्फ डीनु ने अपने चुलबुले अंदाज से सबके दिलों को जीता था मगर आज वह हमारे बीच नहीं है। शनिवार सुबह तोड़ सवा पांच बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

हर कोई था कायल
42 वर्षीय डीनु लड़भड़ोल महाविद्यालय में बतौर चपरासी सेवाएं दे रहे थे। 2 साल पहले तक उनकी जिंदगी अन्य लोगों की तरह खुशनुमा चल रही थी। उनके बात करने के तरीके व मिलनसार स्वभाव का हर कोई कायल था। कुछ साल पहले उनका हेयरस्टाईल भी काफी चर्चा में आया था। क्षेत्र के युवा इस हेयर स्टाईल को डीनु स्टाईल भी कहते थे।

पुरा क्षेत्र दुखी
डीनु कुमार की मौत से लड़भड़ोल क्षेत्र के सोशल मीडिया में दुखों का पहाड़ टूट गया। हर कोई उनको अपने अंदाज़ में याद कर रहा है। इससे पहले शायद ही लड़भड़ोल क्षेत्र की सोशल मीडिया किसी व्यक्ति की मौत पर इतना दुःखी हुआ होगा। आज भले ही डीनु हमारे बीच नहीं रहे , लेकिन इनके व्यक्तित्व को शायद कभी कोई नहीं भुला पाएगा।

मेहनती था विनय कुमार
डीनु कुमार काफी मेहनती थे। उन्हे आपने अक्सर मेलों में जलेबी की दुकान पर देखा होगा। मेलों के अलावा भी गांव- गांव जाकर एक दिवसीय जलेबी के दुकानें भी लगाते थे। स्कूल व कॉलेज में होने वाले कार्यकृम में वह अक्सर स्टेज पर चढ जाते और लोगों का मनोरंजन करते थे मगर हंसती-खेलती इस जिंदगी को दो साल पहले न जाने किसकी नजर लग गयी।

हुआ अंतिम संस्कार
दो साल पहले डीनु का स्वास्थ्य कुछ खराब रहने लगा। जांच करने पर पता चला की वह एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित है। इससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इलाज महंगा होने के कारण परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कई संगठन भी उनकी सहायता को आगे आए थे। आखिरकार इस जानलेवा बीमारी से वह हार गए और शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अपने पीछे वह अपनी पत्नी और दो बच्चे छोड गए है। शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डांस करते हुए डीनु :






loading...
Post a Comment Using Facebook