
लडभड़ोल : लड़भड़ोल तहसील क्षेत्र के भगेहड-लंगेसर गाँव के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा शनिवार रात लगभग 8 बजे के आसपास पेश आया है। घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए पालमपुर रेफर किया गया है।
नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
लड़भड़ोल.काम को मिली जानकारी के अनुसार चकरोड गांव के निवासी संजय कुमार अपने किसी रिश्तेदार के घर भगेहड गए हुए थे। वापिस आते समय वह अपनी नैनो गाड़ी से लंगेसर से गुजर रहे थे तभी अचानक वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे लुढ़क गयी। 100 मीटर लुढ़कने के बाद गाड़ी एक छोटे पेड़ में अटक गयी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।
पालमपुर रेफर हुआ घायल
घटना होते ही मामले की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गयी। लगभग 9 बजे एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल लड़भड़ोल पहुंचाया। लड़भड़ोल अस्पताल में डॉक्टर रोहित चौहान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया हैं। घायल की उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है। वहीँ ताजा जानकारी के अनुसार एम आर आई के लिए घायल को टांडा रेफर किया गया है।
कुछ तस्वीरें देखें :



Post a Comment Using Facebook