
लडभड़ोल : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने लड़भड़ोल में रोड शो किया। इस मोके पर उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की पुरे देश में मोदी और भाजपा की प्रचंड लहर है। देश में दोबारा से मोदी राज कायम होने वाला है। उन्होंने कहा की इन पांच सालों में मंडी ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है। जोगिंदरनगर में भी बहुत विकास हुआ है। लड़भड़ोल को आई टी आई ,और राष्ट्रीय राज मार्ग आदि की सोगातें मिलीं हैं।
मिसाल होंगे अगले पांच साल
उन्होंने कहा की आज पूरा बीजेपी का कुनबा उनके साथ है। पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह , जिला भाजपा महा मंत्री पंकज जमवाल, जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राना उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर साथ चले हुए हैं। उन्होंने कहा की आने वाले पांच वर्ष मंडी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन पांच वर्षो में विकास की एसी इबारते लिखी जाएगी जो अपने आप में एक मिसाल होंगी।
यह रहे उपस्थित
उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करके मोदी जी को मजबूत बनाने की अपील की। इस मोके पर उनके साथ जिला भाजपा महा मंत्री पंकज जमवाल, जिला परिषद् संजीव शर्मा , रणबीर सिंह, केप्टन कश्मीर सिंह, कल्याण सिंह, आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
Post a Comment Using Facebook