22 October 2015

लड़भड़ोल में गरजे आश्रय शर्मा, सिर्फ कूड़ेदानों पर ही अपना नाम लिखवा पाए रामस्वरूप शर्मा

लडभड़ोल : मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने आज लडभड़ोल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वह पहली बार कांग्रेस का टिकट हासिल करने के बाद लडभड़ोल पहुंचे है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि अपने संबोधन में जहां उन्होंने भाजपा व वर्तमान सांसद की विफलताए गिनाई। वहीं अपने दादा सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यो को गिनाया।

विफल रहे सांसद
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा क्षेत्र के मुद्दों को लोकसभा में उठाने में विफल रहे है और केंद्र की भाजपा सरकार ने भी प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। आश्रय शर्मा ने कहा की मंडी के वर्तमान सांसद एक अयोग्य सांसद के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने जा रहे हैं। पिछले पांच सालों में सांसद सिर्फ कूड़ेदानों पर ही अपना नाम लिखवाने में कामयाब हो पाए इसके इलावा उनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। इसी कारण देश के प्रधानमंत्री ने भी मंडी में सिर्फ अपने लिए वोट मांगे और रामस्वरूप शर्मा का नाम तक नहीं लिया।

पंडित सुख राम है आदर्श
उन्होंने कहा की मंडी के इस बेटे आश्रय शर्मा के लिए प्रियंका गाँधी ने स्वयं वीडियो के माध्यम से वोट करने की अपील की है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा की आप ही बताएं राम स्वरूप शर्मा ने स्थानीय निवासी होने के बावजूद के लोगों के लिए क्या किया। उन्होंने लड़ भड़ोल में लोगों से कहा की उनके आदर्श उनके दादा पंडित सुख राम हैं और जिन्होंने अपने कार्यकाल में लड़ भड़ोल को कई सौगातें दी हैं l

एकजुट है कांग्रेस पार्टी
उन्होंने कहा की आज पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट हो कर चुनाव लड़ रही है। लड़भड़ोल क्षेत्र में अधिकांश लोग सेना में हैं लेकिन इन देशभक्त सिपाहियों के लिए वर्तमान संसद एक सेनिक कैंटीन तक नहीं खुलवा पाए। उन्होंने कहा की लड़भड़ोल के फोजी भाईओं की ये समस्या अब आश्रय शर्मा की अपनी समस्या है और वे जितने के बाद फोजी भाईओं को ये तोहफा जरुर देंगे।

यह रहे उपस्थित
उन्होंने कहा की वे राजनीती में नए है और आज वह अपने दादा के कामों पर और कांग्रेस की नीतियों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन अगले चुनाव में वे अपने काम के नाम पर वोट मांगेंगे। इसके बाद आश्रय शर्मा ने लड़भड़ोल बाज़ार में रोड शो भी किया और स्थानीय लोगों और व्यापारियों से भी मिले l इस अवसर पर उनके साथ ठाकुर प्रेम नाथ, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंदर पाल, जीवन ठाकुर, राजिंदर चौहान, बिमला चौहान, अमन शर्मा, दिवेंदर सोनी, भारत ममनिया, शशि कुमार आदि कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे।









loading...
Post a Comment Using Facebook