22 October 2015

BREAKING: जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के पास गहरी खाई में गाड़ी गिरने की खबर

जोगिंद्रनगर: जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक सूमो (HP 28 9246) के हादसे शिकार होने से चालक और नौ महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, हादसा मंडी जिले में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के पास हुआ है। हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है।

9 महिलाएं थी सवार
यहां टाटा सूमो खाई में गिर गई। गाड़ी में नौ महिलाएं सवार थीं। सभी को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायल एक महिला को कांगड़ा के टांडा रेफर किया गया है। हादसा की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हुई घायल
हादसे में मीना पत्नी रणजीत, कौशल्या देवी पत्नी नानक चंद, सुनीता देवी पत्नी रोशन लाल, रूमा देवी पत्नी कुलदीप चंद, सोमा देवी पत्नी जयराम, रूमा देवी पत्नी दुनी चंद, रीना देवी पत्नी कृष्ण चंद, गोदावरी पत्नी नत्था सिंह, सुंफली देवी पत्नी सुखराम व चालक रोशन लाल पुत्र अच्छरू राम निवासी सभी कौंसिल धर्मपुर घायल हुए हैं।

गेहूं की कटाई के लिए जा रही थी महिलाएं
बताया जा रहा है कि महिलाएं जोगिंद्रनगर में रिश्तेदार के घर गेहूं की कटाई के लिए जा रही थी। इस दौरान बसाही धार के पास ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा और और टाटा सूमो खाई में जा गिरी। फिलहाल पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

तस्वीरें देखिये :










loading...
Post a Comment Using Facebook