22 October 2015

पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए बाग-पंडोल में मांगे वोट

लडभड़ोल : पूर्व विधायक व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने आज लड़भड़ोल तहसील के बाग पंडोल में भाजपा के लिए वोट मांगे और मोदी को फिर भारत का प्रधानमंत्री बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को भारी मतों से जिताने की बात कही।

यह बोले पूर्व विधायक
उन्होंने कहा की प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार रहेगी तो हम सब का विकास होगा। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष रखा। इस अवसर पर जोगिन्दर नगर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अमित नागर और राज्य की भाजपा महासचिव राम सिंह ने भी लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए कहा। उन्होंने कहा की भाजपा के कार्यकाल में मोदी ने देश को विदेशों में भी मजबूत किया है। आज सभी वर्गों का मान सम्मान बडा है।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता कश्मीर सिंह राजपूत, राजीव खान, बी डी सी सदस्य संजय, गोपाल सिंह, विनोद कुमार, सूरज ठाकुर, हरनाम सिंह आदि कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो में पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ।






loading...
Post a Comment Using Facebook