22 October 2015

हाजिरी भरने सिमसा माता पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर गुलाब सिंह, कार्यकर्ताओं में भी भरा जोश

लडभड़ोल : तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल के संतानदात्री मंदिर सिमसा माता में वीरवार को हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इस छटे नवरात्रे पर पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने भी माता के दर पर हाजरी भरी। उन्होंने माता के चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सेवा करने का मिला मौका
इस अवसर पर ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा की सिमसा माता साक्षात् रूप में यहाँ विराजमान है। आज माता की महिमा इतनी हो गई है की पुरे भारत वर्ष से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग यहाँ आ कर माता से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा की ये उनका सोभाग्य है की उन्हें जोगिन्द्र नगर के विधायक के रूप में माता की सेवा करने का मोका मिला। उन्होंने सिमस गाँव के लिए सड़क ,पानी, बिजली की उपयुक्त व्यवस्था यहाँ की थी।

भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण
इस अवसर पर उन्होंने देश विदेश से आये माता के भगतो से भी मुलाकात की माता रानी से उनकी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना की। उन्होंने सिमस में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें सगठित रहने की सलाह भी दी। वहीं गुलाब सिंह ठाकुर ने युवक मंडल सिमस द्वारा आयोजित भंडारे में भोजन ग्रहण किया व इस भंडारे की सराहना की।

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
इसके बाद पूर्व विधायक ने बलोटू स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। lइस अवसर पर उनके साथ गोपाल सिंह, रघुवीर सिंह, ऊटपुर पंचायत के उप प्रधान कल्याण सिंह , सिमस ग्राम पंचायत की प्रधान तारावती, उप प्रधान गोरी केलाश, सिमस युवक मंडल प्रधान रविन्दर जसवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंदिर में जुटी भारी भीड़
वहीं छटे नवरात्रे के दौरान भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। हजारों श्रद्धालुओं ने सिमसा माता के के मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान सिमस में एक बाद फिर जाम देखने को मिला जिससे मंदिर आये लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।










loading...
Post a Comment Using Facebook