22 October 2015

वीरवार को छटे नवरात्रे के दिन सिमसा माता मंदिर में हाजरी लगाएंगे पूर्व विधायक गुलाब सिंह

लडभड़ोल : पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह वीरवार को छटे नवराते के दिन लड़ भड़ोल क्षेत्र की प्रसिद्ध संतान्दाय्त्री माता सिमसा के दरबार में माथा टेकेंगे l ये जानकारी लड़भड़ोल भाजपा शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष ध्रुव देव शर्मा ने आज लड़भड़ोल में दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
उन्होंने कहा की ठाकुर गुलाब सिंह परिवार बुधवार को संतानदात्री माता सिमासा के दरबार में पूजा अर्चना करेगे। ठाकुर गुलाब सिंह की माता सिमसा पर अटूट श्रद्धा है और वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता के दरबार में हाजरी लगाएंगे। इस के बाद वे लोगों से भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक करेगे और उन्हें चुनावों के लिए तेयार रहने के लिए भी कहेंगे।





loading...
Post a Comment Using Facebook