
लडभड़ोल : पिछले कुछ महीनों में लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में बढ रही चोरी की घटनाओं ने आम और खास सबकी नींदे हराम कर दी है। पिछले कुछ महीने पहले लांगना व करसाल क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है वहीं चोरों ने बुधवार रात ग्राम पंचायत ऊटपुर के साथ लगते बरोल गांव में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
6 कमरों के ताले तोड़े
जानकारी के अनुसार चोरों ने ऊटपुर (बरोल) में दिलेर सिंह के 6 कमरों के ताले तोड़ दिए। दिलेर सिंह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में लेखाकार के पद पर तैनात है तथा वर्तमान में परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते है। दिलेर सिंह ने बताया की उन्होंने घर की निगरानी उनके चाचा करते है और वह सुबह उठकर घर का चक्कर लगाते है।
सामान को किया उथल-पुथल
सुबह उठकर उनके चाचा जब दिलेर सिंह के घर की तरफ गए तो उन्होंने घर के ताले टूटे हुए पाए। उन्होंने इसकी सुचना दिलेर सिंह को दी। दिलेर सिंह ने बताया की घर के सभी कमरों के ताले व अंदर रखी दो अलमारियों व 3 छोटे ट्रंकों के ताले तोड़कर सामान को उथल-पुथल कर दिया है। उन्होंने कहा की नुकसान का पता घर आने के बाद ही चल पायेगा की क्या-क्या सामान चुराया गया है। दिलेर सिंह ने बताया की वह शुक्रवार सुबह घर पहुंचेंगे।
मौके पर पुलिस ने किया मुआयना
घटना की सुचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस, ऊटपुर पंचायत के उप-प्रधान मौके पर पहुंचे और वारदात का जायजा लिया। वहीं दिलेर सिंह की बहन कृष्णा देवी भी मौके पर पहुंची और पुलिस को दिए बयान में उन्होंने अधिकतर सामान सुरक्षित होने की बात कही। उन्हीने सिर्फ 1 हजार रूपए चोरी होने की आंशका जताई। उन्होंने कहा की भाई दिलेर सिंह व भाभी शुक्रवार सुबह पहुंचेगे तभी नुकसान का पता चल पायेगा।
छानबीन शुरू
उधर लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया की इस वारदात को शरारती तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चोरी की कुछ तस्वीरें देखें :
.jpeg)




.jpeg)
Post a Comment Using Facebook