22 October 2015

Breaking : लडभड़ोल क्षेत्र की उपरीधार पंचायत में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र की उपरीधार पंचायत के पतरैण गांव में हुई एक सनसनीखेज वारदात से पूरा लडभड़ोल क्षेत्र दहल गया है। उपरीधार पंचायत के पतरैण गांव में एक 22 वर्षीय युवक का पीट पीट कर क़त्ल कर दिया गया। घटना वीरवार रात की बताई जा रही है। वीरवार रात को पुलिस को पतरैण गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर मगरू महादेव के पास युवक का कत्ल होने की जानकारी मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही लडभड़ोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंदरनगर अस्पताल ले गयी। हालाँकि किन्ही कारणों से जोगिंदरनगर में पोस्टमार्टम न होने पर शव को टांडा ले जाया गया है।

पिता ने पुलिस को दिया यह बयान
मृतक की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। मृतक के पिता शेष राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा की उनका बेटा करतार मानसिक रूप से अस्वस्थ था और वह गांव तथा आस-पास के क्षेत्र में बिना बताए घूमता रहता था। मृतक अक्सर गांव के पास बने मगरू महादेव में बाबा बद्री विशाल गिरी के आश्रम में जाता रहता था। बाबा बद्री विशाल गिरी आये दिन मृतक करतार के साथ मारपीट करता रहता था।

फ़ोन पर मिली थी मारपीट की जानकारी
मृतक के पिता ने बताया की वीरवार 28 मार्च को मृतक करतार घर में बिना बताये मगरू महादेव गया था। रात 10:30 बजे शेष राम को एक फ़ोन आया जिसमे बताया गया की आपके बेटे की बाबा विशाल गिरी के साथ लड़ाई हुई है तथा इसे यहाँ से ले जाओ। मृतक की दादी का देहांत 27 मार्च को ही हुआ था जिसकी वजह से पिता शेष राम घटनास्थल पर नहीं जा सके।

हत्या का मामला दर्ज़
तभी रात लगभग साढ़े 12 बजे कुछ लोग गाडी में बेटे को लेकर आये। शेष राम व उनकी पत्नी ने जब बेटे को देखा और पाया की वह न तो बोल रहा था और न ही हिल रहा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे तथा नाक से खून निकल रहा था। मृतक के पिता शेष राम ने शक जाहिर किया है की बाबा बद्री विशाल गिरी ने इसके बेटे को डंडे से मार पीट कर मार डाला है। जिस पर मुकदमा नंबर 56/19 दिनांक 29/03 /2019 अधीन धारा 302 भारतीय दण्ड सं.में थाना जोगिंदर नगर में मामला पंजीकृत हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर छानबीन शरू कर दी है।

ऊपर दिखाई गयी तस्वीरें विचलित कर सकती है इसलिए इन्हे धुंधला कर दिया गया है।

लडभड़ोल.कॉम आपसे अपील करता है की लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश के सपनों को पूरा करने लिए आगामी 19 मई को मतदान जरूर करें और मतदान के लिये दूसरों को भी प्रेरित करें। धन्यवाद





loading...
Post a Comment Using Facebook