22 October 2015

Breaking : लडभड़ोल से घर लोट रहे व्यक्ति की जीप सड़क से 100 मीटर नीचे लुढ़की, मौत

लडभड़ोल : लडभड़ोल से भगेहड़ सड़क पर मनोला-कुफर सम्पर्क सड़क पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ रात करीब साढ़े आठ बजे एक बलेरो पिकअप HP 29 A 3304 जीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे लुढक गयी। हादसे में जीप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने बाद में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनोला गांव के निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

घर लौटते समय हुआ हादसा
लडभड़ोल.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय विनोद कुमार रात को लडभड़ोल से अपने घर की तरफ जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद लोगों द्वारा चालक विनोद कुमार को गंभीर घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया जहाँ मौजूद डॉक्टर मनीषा वर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार किया और गंभीर हालत देखते हुए पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

रास्ते में तोडा दम
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार ने पालमपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। जब उन्हें पालमपुर अस्पताल ले जाया गया तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमॉटर्म करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

छानबीन शुरू
लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया की पुलिस ने छानबीन शरू कर दी है। उधर इस हादसे के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। बताया जा रहा है की मृतक लडभड़ोल में गाड़ी चलाता था और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था। हालंकि मृतक का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं किया गया है।

देखे तस्वीरें :
ये भी पढ़ें : ड्रोन कैमरे से मंदिरों की वीडियो बनाकर सुर्खियां बटोरने वाले सुदेश ने जारी की एक और वीडियो, देखें








loading...
Post a Comment Using Facebook