22 October 2015

ममान-बनांदर पंचायत के खोलू गांव में सूअर के हमले में व्यक्ति घायल, पुरे शरीर में पड़े जख्म

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र की ममान-बनांदर के खोलू गांव के निवासी जगदीश ठाकुर पुत्र परमा राम पर जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया है। हमले में सूअर ने उन्हें छाती पर काटा है। इसके बाद वह सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचे जहाँ उनका उपचार किया गया था हालत ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

रास्ते में गुज़रते समय किया हमला
पीड़ित व्यक्ति ने बताया की वह अपने घर के पास दूध लेने जा रहे थे तभी अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह सूअर से भिड़ गए और जोर से चिलाने लगे। उनके चिल्लाने पर गांववासी इक्क्ठा हुए और उन्होंने व्यक्ति को सूअर के चंगुल से छुड़ाया। इस हमले में जगदीश ठाकुर के शरीर के शरीर पर जगह-जगह खरोंचे आयी है।

गांव में दहशत
इस हमले के बाद पुरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। जगदीश ठाकुर मतेहड़ पंचायत मे बतौर सचिव के पद पर सेवारत हैं।





loading...
Post a Comment Using Facebook