22 October 2015

विकास को लगे पंख, CHC लडभड़ोल को मिला सिविल अस्पताल का दर्जा, केबिनेट ने दी मंजूरी

लडभड़ोल : पिछले लगभग चार दशकों से विकास को तरसते लडभड़ोल क्षेत्र की नैया पार लगने की उम्मीद जग गई है। पिछले 40 वर्षों में टूटी फूटती सड़कें, बिना डॉक्टर के अस्पताल नाजाने ऐसे कितनी तरीकों से लडभड़ोल क्षेत्र की पहचान होती थी। मगर अब समय बदल रहा है। जोगिंद्रनगर की राजनीती में हुए बदलाव से लडभड़ोल क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। अस्पताल में 4 डॉक्टर सेवाएं दे रहे है। इसी सत्र से आईटीआई खुलने से सैकड़ों विद्यार्थी लडभड़ोल में तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

लडभड़ोल CHC बना सिविल अस्पताल
वहीं मुख्यमंत्री के लडभड़ोल दौरे के दौरान लडभड़ोल के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा को केबिनेट ने मंजूरी दे दी है। केबिनेट द्वारा सीएचसी अस्पताल को 50 बिस्तर के सिविल हस्पताल में अपग्रेड करवा दिया है। सिविल अस्पताल बनने से लडभड़ोल क्षेत्र की 18 पंचायतों के लगभग 35 हजार लोग लाभान्वित होंगे। क्षेत्र के लोगों को अब इलाज के लिए बैजनाथ या जोगिंद्रनगर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री तथा विधायक आभार व्यक्त
सिविल अस्पताल का दर्ज़ा लडभड़ोल क्षेत्र के विकास की दिशा में यह पहल अच्छी मानी जा रही है। इसका सबसे अधिक फायदा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होगा जो इलाज के लिए तरसते हैं। लडभड़ोल में इसी सत्र से आईटीआई खोलने तथा जोगिंदरनगर में बस डिपो के लिए पहले ही अधिसूचना जारी की जा चुकी है। लडभड़ोल क्षेत्र को मिली इन सौगातों के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री तथा विधायक प्रकाश का राणा हार्दिक आभार प्रकट किया है।





loading...
Post a Comment Using Facebook