22 October 2015

लडभड़ोल कॉलेज में झंकार कार्यक्रम आयोजित, भजन गायन में सपना, नृत्य में शबनम ने मारी बाजी

लडभड़ोल : राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल परिसर में रविवार को प्राचार्य डा0 अशोक शर्मा की अगुवाई में महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र संगठन ( सी एस सी ए ) द्वारा सत्र 2019 के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह (झंकार) पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सी0 एस0 सी0 ए0 कार्यकारिणी अध्यक्ष शालू देवी, उपाध्यक्ष नेहा देवी, सचिव नीतू भाटिया, सह सचिव अंजलि देवी व अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यतिथि के स्वागत के साथ की गई।

प्राचार्य डाॅ अशोक शर्मा ने किया शुभारम्भ
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अशोक शर्मा ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आहवन किया। विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता व उच्च संस्कृति के बारे में बताते हुए मुख्यातिथि ने इसे कायम रखने पर बल दिया।

विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए प्रस्तुत
उन्होने राष्ट्रीय संस्कृति विकास एवं संरक्षण पर बल दिया, शर्मा ने बताया कि संस्कृति समाज की आत्मा होती है और शिक्षण संस्थान उसे संजोये रखने और उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समारोह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

ये बने विजेता
भजन गायन में छात्रा सपना ने प्रथम, रेणुका देवी (बी0ए0 छठा सत्र) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, देश भक्ति गायन में रेणुका देवी (बी0ए0 छठा सत्र) पहला और रीना बीबी व कल्पना देवी बी0 ए0 प्रथम वर्ष ने संयुक्त रुप ससे दूसरा स्थान हांसिल किया। एकल नृत्य में वन्दना बी0 ए0 प्रथम वर्ष पहले व अवनी बी0 ए0 छटा सत्र दूसरे स्थान पर रहर, भारतीय लोक गायन में वर्षा बी0 ए0 प्रथम वर्ष पहले व रेणुका देवी बन0 ए0 छटा सत्र दूसरे स्थान पर रही, युगल नृत्य प्रतियोगिता में शबनम, शिवानी व वर्षा बन0 ए0 प्रथम वर्ष पहले व वन्दना व एकता बी0 ए0 प्रथम वर्ष दूसरा स्थान प्राप्त किया, मंच संचालन प्रतियोगिता में नीतू बी0 ए0 चतुर्थ सत्र व सपना बी0 ए0 छटा सत्र द्वितीय स्थान पर रही जबकि सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में शालू एवं सहेलियां हरियाणवी नृत्य में प्रथम व गिद्दा प्रतियोगिता में शिवानी एवं सहेलियां द्वितीय स्थान पर रही।

यह रहे उपस्थित
मुख्यातिथि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर प्रो0 संजीव, संगीता, यशपाल, तिलक राज, प्रो0 चंचल शर्मा, प्रो0 पंकज, प्रो0 हेम लता, प्रो0 प्रीति, सुमेर सिंह, विक्रांत, राकेश, मीरा देवी, लोटा देवी, विनय इत्यादि उपस्थित रहे।






loading...
Post a Comment Using Facebook