22 October 2015

बंदरों का आंतक : उटपुर पंचायत के भ्रां गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बंदर के हमले में घायल

लडभड़ोल : तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में बंदरों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है, लोगों को हर समय बंदरों के आंतक के साए में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है, तहसील क्षेत्र का एक गांव भी इनके आंतक से दूर नही है। क्षेत्र के दर्जनों लोगों पर हमला करके बंदरों ने उन्हें जख्मी करके अस्पताल जाने पर मजबूर किया है।

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर किया हमला
ताजा घट्नाक्रम में उटपुर पंचायत के गांव भ्रां में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर उसे घायल किया है। शुक्रवार सुबह उपचार के लिये लडभड़ोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई बुजुर्ग महिला गांव भ्रां निवासी भूरी देवी 70 वर्ष पत्नि स्वर्गीय दमोदर ने बताया कि बीते वीरवार देर सांय वे अपने धरेलू कार्य में लगी थी तो उस पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया और उनके दाएं हाथ में खंरोचे लगाकर घायल कर दिया।

बंदरों के आंतक से लोग सहमे
डाक्टर मनिषा ने बताया कि बंदर के हमले से घायल हुई बुजुर्ग महिला भूरी देवी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया । गांववासियों का कहना है कि तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में बंदरों का आंतक कम होने का नाम नही ले रहा है, उत्पाती बंदरों की संख्या में आए दिन हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं, आने वाले समय के लिये जो एक बड़ी चिंता का विषय है। बंदरों के आतंक से परेशान गांववासियों ने सम्बंधित विभाग व सरकार से इन उत्पाती बंदरों के आतंक निजात दिलाने की गुहार लगाई है। फोटो में बंदर के हमले से घायल हुई बुजुर्ग महिला भूरी देवी।





loading...
Post a Comment Using Facebook