लडभड़ोल : राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के तहत शुरू की गई आपातकाल 108 एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। शुक्रवार सुबह लडभड़ोल क्षेत्र में 108 नंबर एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंज उठी। एंबुलेंस के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में 25 वर्षीय महिला का सफल प्रसव करवाया। अब जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिन्हें लडभड़ोल के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया है।
10 बजे दी गयी एंबुलेंस को दी सुचना
लडभड़ोल.कॉम वेबसाइट को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लडभड़ोल क्षेत्र के धधोन गांव निवासी महिला रंजना को प्रसव पीड़ा हुई। उसके परिजनों ने 108 पर फोन कर एम्बुलेंस को बुलाया। ईएमटी जालपा व पायलेट सुनील शर्मा को सुबह 10 बजे पर इसकी सूचना मिली थी।
10:36 पर हुआ प्रसव
कुछ देर में ही एम्बुलेंस महिला के गांव तक पहुंची तथा रंजना को लेकर लडभड़ोल अस्पताल के लिए रवाना हो गयी। लेकिन रास्ते में रंजना को असहनीय दर्द होने लगा। ये देखते हुए चालक सुनील शर्मा ने रास्ते में गांव चैलचतरा के समीप एम्बुलेंस को रोक दिया। 108 की ईएमटी जालपा ने एम्बुलेंस में रंजना की सफल डिलीवरी कराई। प्रसूता रंजना ने 10 बजकर 36 मिनट पर बेटे को जन्म दिया।
एंबुलेंस कर्मचारियों ने निभाई अहम भूमिका
महिला के परिजनों ने बताया की इस पुरे घटनाक्रम में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। इसके बाद एम्बुलेंस से दोनों को लडभड़ोल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल में तैनात डॉक्टर मनीषा वर्मा ने बताया की जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है और चिकत्सीय निगरानी में है।
22 October 2015
लडभड़ोल क्षेत्र में सुबह-सवेरे 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में हुआ सफल प्रसव
loading...
Post a Comment Using Facebook