22 October 2015

कांढापत्तन हादसे में घायल रघुवीर की हालत में सुधार, हिम युवा संगठन ने दी 20 हजार की सहायता

लडभड़ोल : बीते माह 27 दिसंबर को कांढापत्तन पुल के पास बाइक हादसे का शिकार हुए लडभड़ोल क्षेत्र के गागल गांव के निवासी रघुवीर सिंह की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। लडभड़ोल.कॉम को मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनकी दो सर्जरी हुई है जिससे उनकी हालत में सुधार होने की खबर है। हालाँकि पूरी तरह स्वस्थ होने में कुछ वक्त लग सकता है लेकिन हालत खतरे से बाहर है।

हिम युवा जन कल्याण संगठन ने बढ़ाये हाथ
घायल रघुवीर सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके इलाज करने परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुश्किल की इस घडी में लडभड़ोल क्षेत्र के हिम युवा जनकल्याण संगठन ने मदद के लिए हाथ उठाये है। सगठन के सदस्यों ने घायल रघुवीर सिंह के इलाज के लिए 20 हजार रूपए की सहायता राशि दी है। हिम युवा जनकल्याण संगठन द्वारा यह सहायता राशि घायल रघुवीर सिंह की पत्नी रानी देवी के हाथों में सौंप दी गयी है।

हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
बता दे 27 दिसंबर को कांढापत्तन पुल के बाइक हादसे में खददर गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी तथा गागल निवासी रघुवीर सिंह घायल हो गए थे। हिम युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष सतबीर ठाकुर ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

लडभड़ोल क्षेत्र में आज इन लोगों का जन्मदिन है। देखने के लिए नीचे क्लिक करें।


👉






loading...
Post a Comment Using Facebook