22 October 2015

तस्वीरें : भयानक ठंड की चपेट में आया पूरा लडभड़ोल तहसील क्षेत्र, हर तरफ दिखा बर्फ ही बर्फ

लडभड़ोल : : अगर हम कहें की लडभड़ोल क्षेत्र में बर्फ गिरी है तो आप इस बात को मज़ाक समझेंगे और हसेंगे। मगर हंसिए मत यह सच है। दरअसल लडभड़ोल क्षेत्र में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है जिससे सुबह खेतों और बाग-बगीचों में ओस की बूंदें जम गई। दूर-दूर तक सफेद चादर जैसा दिख रहा था। यहां ऐसा नजारा काफी समय के बाद दिखा है।

भयानक ठण्ड की चपेट में लडभड़ोल क्षेत्र
लडभड़ोल में न्यूनतम तापमान का पारा 3 डिग्री तक गिर चुका है। सुबह के वक्त ना सिर्फ ओस की बूंदें जम रही है बल्कि जमीन या बर्तन पर गिरे पानी पर भी बर्फ की परत जम गयी। इन दिनों यदि किसी थाली में पानी डालकर उसे रातभर खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया जाए तो वह सुबह के वक्त जमकर बर्फ बन जाती है।

जनजीवन पर असर
लडभड़ोल में पड़ रही ठंड का जनजीवन पर भी गहरा असर पड़ा है।कुछ इलाकों में सुबह के 11 बजे तक सूर्याेदय के तत्काल बाद जैसा एहसास होता है। दोपहर में तीन से चार घंटे ही धूप लोगों को राहत दे पा रही है। दोपहर 3 बजे के बाद फिर से कड़ाके की ठंड लगनी शुरू हो जाती है।

दिखा बर्फ सा नज़ारा
शुक्रवार सुबह कंटीली झाड़ियों में अटकी पड़ी ओंस बर्फ के रूप में सुबह के 9 बजे तक देखी गयी है। सुबह के वक्त खेत सफेद नजर आए। खुले आसमान के नीचे रखी गाड़ियों की छत पर सुबह के वक्त बर्फ की परत जम गयी थी। लोगों ने बताया की सुबह खेत में बर्फ की चादर बिछे देखकर इन्हें बेहद आश्चर्य हुआ। इससे पहले इन्होंने कभी भी ठंड के दौरान इतनी अधिक बर्फ की परतें नहीं देखी थी।


बर्फ की तरह दिख रहा पलरु
ठण्ड ने तोडा कई वर्षों का रिकार्ड
फ़िलहाल ठण्ड से राहत की उम्मीद नही
सबकुछ हुआ सफेद




loading...
Post a Comment Using Facebook