22 October 2015

कांढापत्तन पुल के पास नदी में गिरी बाइक, खददर के युवक की मौत, गागल का व्यक्ति घायल

लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र के लिए बुरी खबर आयी है। लडभड़ोल क्षेत्र के खददर गांव के युवक की कांढापत्तन पुल के पास बाइक हादसे में मौत हो गयी है। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हो गया है। हादसा वीरवार शाम लगभग 4 बजे हुआ है।

ब्यास नदी में गिरी बाइक
बताया जा रहा है खददर गांव का रमेश अपने किसी दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था तभी अचानक उनकी बाइक सड़क से नीचे ब्यास नदी में गिर गयी। इस हादसे में रमेश की मौत हो गयी तथा गागल निवासी रघुवीर घायल हो गया है। बाइक का नंबर HP 29 A 7809 है। इस हादसे की कुछ तस्वीरें भी हमारे पास आयी है जिसमे मृतक नदी के किनारे पड़ा हुआ दिख रहा है। यह तस्वीरें दर्दनाक है इसलिए हमने धुंधली कर दी है।

खददर निवासी है मृतक
इस घटना के बारे में अभी तक हमारे पास सिर्फ शुरुआती जानकारी आयी है। बताया जा रहा है की मृतक युवक खददर स्कूल के आसपास का रहने वाला है। जबकि घायक व्यक्ति गागल का निवासी है। घटना कैसे हुई इसकी जानकरी नहीं मिल पाई है। जानकारी मिलते ही पूरी अपडेट दी जाएगी। आप यह खबर लडभड़ोल.कॉम वेबसाइट में पढ़ रहें है।


नदी किनारे पड़ा हुआ मृतक का शव




loading...
Post a Comment Using Facebook