
लडभड़ोल : प्रदेश भाजपा सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप कर रही है जोगिन्दर नगर विधानसभा का विकास। ये बात कश्मीर सिंह राजपूत पूर्व वाईस चेयरमैन कोपरेटिव बैंक ने कही। उन्होंने कहा की आज जोगिन्द्र नगर को जो भी सोगाते मिली है वे सभी घोषणाएं भाजपा प्रत्याशी ठाकुर गुलाब सिंह के चुनावी घोषणा पत्र में थी।
कुछ लोगों की वजह से हारे गुलाब सिंह
उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद् करते हुए कहा की चाहे कुछ लोगों की बजह से जोगिन्दर नगर में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं करवा पाए लेकिन उनके द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किये गए एक - एक वादे को आज प्रदेश भाजपा सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा की अगर आज जोगिन्द्र नगर को बस डिपो, आईपीएच डीविजन मिला है तो इसके लिए ठाकुर गुलाब सिंह ने एक लम्बी लड़ाई लड़ी है।
गुलाब सिंह ने बनाई 360 किलोमीटर सड़क
कश्मीर सिंह राजपूत ने कहा की ठाकुर गुलाब सिंह ने जोगिन्द्र नगर के विधायक और प्रदेश लोक निर्माण मंत्री रहते हुए जोगिन्द्र नगर और प्रदेश के सभी भागों का निरंतर और समान विकास करवाया है। अगर आज जोगिन्द्र नगर में कुछ भी विकास हो रहा है तो उसकी आधार शिला ठाकुर गुलाब सिंह ने ही रखी है। उन्ही के कार्यकाल में जोगिन्द्र नगर को 360 किलोमीटर लम्बी सड़के जिनकी वजह से आज हर व्यक्ति कही भी आसानी से पहुच सकता है। पीडब्लूडी का एस सी कार्यालय, राजस्व विभाग का प्रशिक्षण केंद्र, आयुर्वेदिक संसथान, लड़भड़ोल का डिग्री कॉलेज, तहसील, हास्पिटल,आदि अनेकों सोगाते मिली हैं।
मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
उन्होंने कहा की जोगिंदरनगर में भाजपा ठाकुर गुलाब सिंह के नेतृत्व में संगठित है और भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा सरकार और जय राम ठाकुर के साथ खड़े हैं। कश्मीर सिंह राजपूत ने प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व अन्य सभी मंत्रियों का जोगिन्द्र नगर में पधारने और भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को अमलीजामा पह्नाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से धन्यवाद किया हैं।
Post a Comment Using Facebook