22 October 2015

लडभड़ोल में एबीवीपी ने भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया राष्ट्रीय समता दिवस

लडभड़ोल : राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भारत निर्माता भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन तनवाल ने की। उन्होंने कहा कि एबीवीपी देशभर में इस दिन को सामाजिक समता दिवस के रूप में मना रही है। भीमराव आंबेडकर को भारत निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारत की अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दूरदर्शी था आंबेडकर का राष्ट्रवाद
आंबेडकर ने समाज के वंचित और दलित वर्ग को राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोडा था। भीमराव आंबेडकर ने कहा था - "We are Indians, firstly and lastly", इतने कम शब्दों मे राष्ट्रवाद की इतनी बडी परिभाषा और कोई नही हो सकती। आंबेडकर का राष्ट्रवाद दूरदर्शी राष्ट्रवाद था। आइए हम सब मिलकर आंबेडकर के विचारो पर चिंतन करके उनके सपनों का भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए।





loading...
Post a Comment Using Facebook