लडभड़ोल : लडभड़ोल वासियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 9 दिसंबर को लडभड़ोल क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री लडभड़ोल क्षेत्र के बनांदर में भारी जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लडभड़ोल क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री से बड़ी घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे है। यह जानकारी जिला परिषद संजीव शर्मा ने दी।
लोगों में भारी उत्साह व उमीदें जगी
मुख्यमंत्री के दौरे को लडभड़ोल क्षेत्र के लोगों में उत्साह व उमीदें जगी है। जगें भी क्यों ना.. लडभड़ोल वासी पिछले लगभग पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का दंश जो झेल रहे है। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर अब लडभड़ोल वासी भी अपनी कुछ मांगें हरी होने की आस में हैं। सूत्रों के अनुसार अपने लडभड़ोल दौरे में मुख्यमंत्री कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं जिसमे जोगिंदरनगर में बस डिपो, चौंतड़ा में आईपीएच डिवीज़न तथा लडभड़ोल में आईटीआई खोलना शामिल है। हालाँकि इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दो बार रद्द हुआ रहा पूर्व मुख्यमंत्री का दौरा
आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से ने अपने कार्यकाल के दौरान एक बार लडभड़ोल क्षेत्र का दौरा किया था। हालाँकि लडभड़ोल क्षेत्र के लिए उनका दौरा 2 बार प्रस्तावित था लेकिन एक बार शिमला में गुड़िया कांड प्रकरण के प्रदर्शन को देखते हुए वीरभद्र सिंह दौरा छोड़कर मंडी से ही वापिस शिमला चले गए थे और दूसरी बार दिल्ली से हाईकमान का संदेश आने से वह जोगिंदरनगर से दौरा छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गयी थी।
विधायक ने शुरू की तैयारियां
वहीं मुख्यमंत्री के दौर को लेकर विधायक प्रकाश राणा ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 2 दिसंबर को लडभड़ोल में बैठकर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे विधायक प्रकाश राणा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। लडभड़ोल कार्यालय में होने वाली इस बैठक में उपस्थित रहने के लिए राणा युवा शक्ति सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र की नारी शक्ति व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को न्योता भेजा गया है।
विकास के मामले में अभी भी पिछड़ा है लडभड़ोल
विकास के मामले में लडभड़ोल पिछड़ेपन की दंश झेलता रहा है। पिछड़ेपन का यह कलंक मिटाने के लिए यहाँ कोई बड़ी योजनाएं शुरू नहीं हुई। बाजार में शौचालय निर्माण न होने के बारे में भी सबके पास बहानों का अम्बार है लेकिन इस दिशा में कोई प्रयास होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। लडभड़ोल को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। ऊटपुर गांव में डेढ़ करोड़ की सिंचाई योजना मृत शैया पर चीख रही है।
मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं समस्यांए
ऐसे में लडभड़ोल वासियों को पूरा विश्वास है की जयराम ठाकुर अपने लड़भड़ोल दौरे के दौरान लड़भड़ोल की इन मूलभूत समस्याओं को गम्भीरता से लेंगे। जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व है कि यह समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं और इसे कागजों से निकालकर धरातल पर ले आएं। तभी उनका यह दौरा पूर्ण रूप से सफल माना जायेगा।
22 October 2015
बड़ी खबर : 9 दिसंबर को लडभड़ोल आएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर सकते है ये घोषणाएं
loading...
Post a Comment Using Facebook