22 October 2015

दीवाली को लेकर रोशनी से जगमग हुए लडभड़ोल के गांव और शहर, बच्चों में दिखा उत्साह

लडभड़ोल : लडभड़ोल सहित पूरे देश में दीपावली का पर्व बुधवार को पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों-झालरों से सजाया और पटाखे फोड़कर, मित्रों व रिश्तेदारों में मिठाइयां बांटकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया। दीपावली के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां गए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। वहीं व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर दीपावली की शुभकामनाओं के संदेशों की बाढ़ आ गई।

बच्चों में दिखा उत्साह

दीवाली को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया। अधिकतर जगहों में बच्चे दिन भर पटाखे फोड़ते दिखाई दिए। लडभड़ोल क्षेत्र का आसमान देर रात तक पठाखों की रौशनी से नहाता रहा।

लडभड़ोल बाजार में लोटी रौनक
दिवाली को लेकर लडभड़ोल बाजार में रौनक लौट आई है। मंगलवार सुबह से ही बाजारों में लोगों का उमड़ना शुरू हो गया था। वहीं बाजारों में रौनक बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं दिवाली को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समय पूरा का पूरा लडभड़ोल बाजार लोगों से गुलजार हो चुका है।





loading...
Post a Comment Using Facebook