22 October 2015

बीरु गांव में महिला मंडल का हुआ गठन, सीमो बीबी प्रधान व रीना बीबी बनी सचिव

लडभड़ोल : दलेड़ ग्राम पंचायत के गांव बीरु में सर्वसम्मति से महिला मंडल का गठन किया गया। महिला मंडल बीरु के गठन में सर्वसम्मति से सीमो बीबी को प्रधान, रीना बीबी को सचिव और विमला बीबी, असीन बीबी, तसलीम बीबी, परवेज बीबी, शायदा बीबी, रूमा बीबी, रमजानो बीबी, मसता बीबी, हलीमा बीबी, मनीरा बीबी, शबाना बीबी, गुलजारा बीबी, बीना बीबी, रजिया बीबी, रुकसाना बीबी, विमला बीबी, शरीफां बीबी, नसीरां बीबी, प्रवीना बीबी, पूनम बीबी, शबीना बीबी व जमीलां बीबी को सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर नवगठित महिला मंडल बीरू की बैठक प्रधान सीमो बीबी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। प्रधान सीमो बीबी ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मंडल बीरू के सभी सदस्यों द्वारा समय-समय पर समाज सेवा के कार्यों को किया जाएगा।

उन्होंने कहा की महिलाओं के हितों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। साथ ही महिलाओं की समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा गांव बीरू व उसके आसपास की साफ-सफाई की गई।




महिला मण्डल बीरू के सदस्य सामूहिक चित्र में और साफ-सफाई करते हुए।
महिला मण्डल बीरू के सदस्य साफ-सफाई करते हुए।




loading...
Post a Comment Using Facebook