22 October 2015

ठाकुर गुलाब सिंह ने शुक्रवार को समर्थको संग भरा नामांकन व निकाली रैली

जोगिन्द्रनगर: विधानसभा क्षेत्र जोगेंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर गुलाब सिंह ने सांसद अनुराग ठाकुर व समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा। गुलाब सिंह ठाकुर ने शहर में रैली भी निकाली। उन्होंने नामांकन दोपहर एक बजे दर्ज करवाया। उनके साथ जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल, मंडल महामंत्री अजय सकलानी और कश्मीर सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए धूमल-गुलाब की जोड़ी जरूरी है। जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता गुलाब सिंह को विजयी बनाकर आठवीं बार विधायक चुनेंगे।

इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप सिंह राणा, बीडीसी अध्यक्ष अविकल शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सोमेंद्र ठाकुर, मेघना ठाकुर, पार्षद ओम प्रकाश बख्शी, विशाल राजपूत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, अजय सूद, पूर्व पार्षद सविता शर्मा, बीडीसी सदस्य नेकराम शास्त्री मौजूद रहे।


मैदान में उमड़ी भीड़




loading...
Post a Comment Using Facebook