
लडभड़ोल : भाजपा द्वारा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हेतु की जा रही परिवर्तन रथ यात्रा के आज 12 वें दिन यह रैली लडभड़ोल पहुंची। इस रैली में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, विधायक ठाकुर गुलाब सिंह, सांसद राम स्वरुप शर्मा ने शिरकत की। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए, रैली लड़भड़ोल के बाज़ार से होते हुए लोअर बाज़ार के सभा स्थल तक भारी नारों के बीच पहुंची जिसमे बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं शामिल हुई।
गोलवां होते हुए लडभड़ोल पहुंची रथ यात्रा
जोगिन्दरनगर से आरम्भ हुई इस परिवर्तन रथ यात्रा में करीब 200 कार्यकर्ता शामिल हुए जो चौंतड़ा, गोलवां होते हुए लडभड़ोल पहुंची। लडभड़ोल तहसील के कार्यकर्ताओं के हजूम को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बहुत खुश नजर आए। लड्भडोल में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए धूमल ने आगामी विधान सभा चुनावो में कांग्रेस को सत्ताहीन करने की बात कही।
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई
उन्होंने कहा की भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नही है बल्कि व्यवस्था को बदलना है ताकि भरस्टचार में डूबी प्रदेश सरकार को चलता कर एक अच्छी भाजपा सरकार का गठन करें ताकि केंद्र सरकार की भांति यहाँ भी लोकप्रिय सरकार लोगो की आशाओं पर खरी उतरे। उन्होंने कहा की आज केंद्र सरकार ने हिमाचल को 63 रास्ट्रीय राजमार्ग 4 फोरलेन व् 2 बड़े पुलों के निर्माण हेतु स्वीकृती प्रदान की है जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वन रैंक वन पेंशन स्वीकृत कर सैनिको का मान बढाया है।
"प्रदेश में चल चुकी है परिवतन की लहर"
उन्होंने एलान किया की सत्ता पर आने पर विश्वविद्यालय में रूसा प्रणाली को किया जाएगा ताकि छात्र बेखोफ होकर अपनी पढाई कर सकें। उन्होंने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की प्रदेश में परिवतन की लहर चल चुकी है। पहले चारों संसदीय सीटो पर भाजपा का कब्ज़ा , सुजानपुर व् भारंज का उपचुनाव उसके बाद शिमला नगरनिगम पर हुई भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है की अबकी बार भाजपा 60 के पार होगी और सत्ता पर काबिज होगी। इस अवसर पर विधायक ठाकुर गुलाब सिंह, जिला परिषद संजीव शर्मा, कश्मीर सिंह राजपूत , प्रभारी संसदीय क्षत्र के प्रभारी राम सिंह व् बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व सेंकडो लोग शामिल हुए।
देखें 1 वीडियो और कई तस्वीरें :

जनसभा को सम्बोधित करने के लिए स्टेज पर आते हुए सभी नेता

फोटो खिंचवाते हुए

स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता

बाजार में रैली निकालते हुए

नारेबाजी करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता

बाजार में रैली के दौरान

विजय चिन्ह बनाते हुए

रैली के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता

रथ में सवार होकर गुज़रते हुए
Post a Comment Using Facebook