22 October 2015

बरसाती फलों का स्वाद बन गया जानलेवा, रंगड़ों के हमले में घायल हुई महिला!

लडभड़ोल : अगर आप भी बरसाती फलों को खाने के शौकीन हैं, तो समझ जाएं कि ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में सामने आया है जहाँ महिला को फल खाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

दरअसल लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के कुटला गांव में एक 56 वर्षीय महिला पर रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भागा देवी, जो कुटला की निवासी हैं, अपने घर के पास अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने अमरूद तोड़ा, रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

भागा देवी ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निखिल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्टाफ नर्स की मौजूदगी में महिला को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।





loading...
Post a Comment Using Facebook